'Janmotsava men Nimantran ke liye Dadaji ko Patra'
जन्मोत्सव में निमंत्रण के लिए दादाजी को पत्र
आदरणीय दादाजी,
सादर चरण स्पर्श।
आप यह जानकार प्रसन्न होंगे कि मेरा जन्मदिवस 28 जनवरी को मनाया जायेगा। मेरी हार्दिक इच्छा है कि आप इस दिन आकर जन्मोत्सव में सम्मिलित हों। उस दिन जलपान आदि के पश्चात लगभग 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें नन्हे-मुन्नों के नृत्य, गायन, प्रहसन आदि होंगे। इसके बाद बड़ों के द्वारा संगीत और कवि-सम्मेलन का अति सुन्दर कार्यक्रम होगा। आशा है आप अवश्य ही इसमें सम्मिलित होंगे। आदरणीय दादीजी को सादर चरण स्पर्श और मेरी छोटी बहन को प्यार कहियेगा।
आपका आज्ञाकारी पौत्र
13 जनवरी, 2013
XXX
मकान संख्या- XXX
इन्दिरा नगर,
लखनऊ
0 Komentar
Post a Comment